मुंबई। ऑटो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने सितंबर में वार्षिक आधार पर 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 63,201 वाहन बेचे। कंपनी के सितंबर 2021 में 45,791 वाहन बिके थे।
घरेलू बिक्री में 50 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा
एचएमआईएल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी की घरेलू स्तर पर बिक्री में 50.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुयी है। आलोच्य माह में कंपनी ने 49,700 वाहन बेचे जिनकी संख्या सितंबर 2021 में 33,087 वाहन थी। कंपनी ने सितंबर 2022 में 13,501 वाहनों का निर्यात किया जो इससे एक वर्ष पूर्व निर्यात किए गए 12,704 वाहनों से 6.3 प्रतिशत अधिक है। एचएमआईएल के बिक्री, विपणन एवं सेवा निदेशक तरुन गर्ग ने कहा,“पिछली कुछ तिमाहियों में भारतीय अर्थव्यवस्था के अच्छे प्रदर्शन के साथ त्योहारी सीजन ने मांग की गति को और बढ़ा दिया है।”


