September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान में आतंकवादी हमला, 19 लोगों की मौत, 20 घायल

तेहरान ,01 अक्टूबर । ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में एक पुलिस थाने पर हुए ‘आतंकवादीÓ हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए। मोदारेस खियाबानी के हवाले से कहा, आतंकवादी और अलगाववादी संगठनों से जुड़े कुछ दंगाइयों ने नमाज की आड़ में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। उन्होंने पत्थर और ज्वलनशील चीजें फेंक दी और गोलीबारी भी की।
उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी जाहेदान में हुई इस घटना में 19 लोगों की जान चली गई और पुलिस बल के सदस्यों समेत 20 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि हमलावरों ने चेन स्टोर सहित अन्य सार्वजनिक संपत्ति में भी आग लगा दी और बैंकों और सरकारी केंद्रों में तोडफ़ोड़ की।
उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस बल ने हमलावरों को निर्णायक प्रतिक्रिया दी और सभी की गिरफ्तारी तक टकराव जारी रहा, उन्होंने कहा कि उनका प्रांत अब शांत है।
पुलिस स्टेशन पर हमले के बाद एक सशस्त्र समूह एक मस्जिद के पास इक_ा हो गया और गोलीबारी शूटिंग शुरू कर दी। सिस्तान और बलूचिस्तान में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स की खुफिया इकाई के कमांडर अली मौसवी को झड़पों में मार दिया गया।

अन्य ख़बरें

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बोर्स पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री, 100 साल पुरानी हीरा साझेदारी में नया मील का पत्थर

Newsdesk

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading