19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एयर इंडिया ने घरेलू यात्रियों के लिए पेश किया खाने का नया मेन्यू

नयी दिल्ली,03 अक्टूबर(आरएनएस)। टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने त्योहारी सीजन की शुरुआत के बीच घरेलू उड़ानों में यात्रियों के खाने-पीने के लिए नया ‘मेन्यू पेश किया है। इस साल जनवरी में टाटा द्वारा अधिग्रहण के बाद से घाटे में चल रही एयरलाइन सेवाओं में सुधार, बेड़े का विस्तार और तेजी से बढ़ते घरेलू विमानन क्षेत्र में अपनी समग्र बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास कर रही है।
एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नए मेन्यू में स्वादिष्ट भोजन, मुख्य भोजन से पहले खाये जाने वाले ‘ऐपेटाइजऱ और मीठे में खाये जाने मुख्य व्यंजन शामिल है, जो भारत के स्थानीय खाने-पीने की वस्तुओं को दर्शाते है। विमानन कंपनी के अनुसार, यात्रियों के लिए यह मेन्यू एक अक्तूबर से पेश किया है। एयर इंडिया ने कहा है कि नए मेन्यू में इस तरह के विकल्प हैं जिनमें यात्रियों के लिए स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा गया है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading