35 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हरियाणा के आदमपुर समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

3 नवंबर को होगी वोटिंग, 6 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
नईदिल्ली,03 अक्टूबर(आरएनएस)। चुनाव आयोग ने सोमवार को महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश राज्यों में सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। बिहार के जिन दो निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे वे 178-मोकामा और 101 गोपालगंज हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे, उनमें महाराष्ट्र से 166- अंधेरी पूर्व, हरियाणा से 47 – आदमपुर, तेलंगाना से 93 – मुनुगोड, उत्तर प्रदेश से 139 – गोला गोकरनाथ और ओडिशा से 46 – धामनगर हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि गजट अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी, जबकि सीटों पर मतदान 3 नवंबर को होगा और परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
छह राज्यों के विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम की विज्ञप्ति में अधिकारियों को संबंधित राज्यों में कोविड स्थिति की निगरानी करने और चुनाव के दौरान कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

अन्य ख़बरें

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

Newsdesk

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार उठाएगी और कदम: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading