28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तरकाशी में बर्फीला तूफान, 29 पर्वतारोही आए चपेट में- रेस्क्यू में जुटी सेना

देहररादून 04 Oct. (Rns): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर बर्फीले तूफान के कारण 29 पर्वतारोही फंस गए, जिनमें से 8 को बचा लिया गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। बर्फीले तूफान में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के 28 ट्रेनी फंस गए थे। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

इंडियन एयर फोर्स के अधिकारी ने बताया है कि बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना ने दो चीता हेलीकॉप्टर्स को तैनात किया है। अन्य सभी हेलीकॉप्टर्स के बेड़े को किसी भी अन्य आवश्यकता के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि सभी पर्वतारोही 23 सितंबर को उत्तरकाशी में अभियान पर निकले थे।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे, जिसमें 29 लोग बर्फीले की चपेट में आए। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि 21 लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर कि मदद ली जा रही है।

इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों की ओर से तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading