36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

घरेलू डेयरी बाजार को 2027 तक 30 लाख करोड़ रु. तक पहुंचाने का प्रयास : शाह

गंगटोक ,08 अक्टूबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार घरेलू डेयरी बाजार को 2027 तक 30 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। श्री शाह सिक्किम में गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के ‘सहकारी डेयरी सम्मेलन- 2022Ó को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,  इस समय यह कारोबार 13 लाख करोड़ रुपये का है। मोदी सरकार इसे पांच साल में 30 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा डेयरी क्षेत्र को और बढ़ावा देने वाली अनेक पशुपालन योजनाएं चलाई गयी है। उन्होंने कहा, मोदी जी ने क्षेत्र के 2000 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 6000 करोड़ रुपये करने का काम किया है।
श्री शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अष्टलक्ष्मी (पूर्वोत्तर) का सही मायने में विकास हुआ है। पूर्वोत्तर के हर राज्य में एयरपोर्ट, रेल संपर्क, नये नेशनल हाईवे नेटवर्क, सिंचाई व्यवस्था और नए उद्योग लगे हैं।

अन्य ख़बरें

पश्चिम एशिया में तनाव का असर! अप्रैल में घरेलू हवाई यात्री यातायात 2 प्रतिशत घटा

Newsdesk

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने कच्छ में 11 आईटीआई में बदलाव लाने के लिए गुजरात सरकार के साथ साझेदारी की

Newsdesk

अगले पांच वर्षों में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच सकता है वैश्विक तापमान: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading