30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ग्वाटेमाला ने जूलिया तूफान को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया

ग्वाटेमाला सिटी ,11 अक्टूबर । ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने उष्णकटिबंधीय तूफान ‘जूलियाÓ से हुई क्षति के मद्देनजर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। जियामाटेई ने सोशल मीडिया पर कहा कि कैबिनेट की बैठक के दौरान लिए गए निर्णय को अनुमोदन के लिए कांग्रेस को भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा, जूलिया के कारण मध्य अमेरिका और ग्वाटेमाला में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। भारी से बहुत बारिश के आसार हैं और पहले से ही बाढ़ आ हुयी है। लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। कई पुल प्रभावित हुए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हुयी हैं और लोग बिना बिजली के हैं।
उन्होंने कहा कि अगले 48 से 72 घंटों में बाढ़ में बढ़ोतरी होने की प्रबल आशंका है। उन्होंने नदियों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए स्थापित 1,858 आश्रयों में शरण लेने का आह्वान किया है।
आपदा से निपटने के लिए स्थापित राष्ट्रीय समन्वयन ने अब तकभारी बारिश से ,53,000 लोगों के प्रभावित होने की सूचना दी है। इनमें से 1,302 लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। जबकि1,042 आश्रय गृहों में हैं और दो लोग लापता हैं। इसके अलावा, तूफान से 17 सड़क और सात पुल क्षतिग्रस्त हो गये, जबकि एक पुल ध्वस्त हो गया।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading