33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कार की टक्कर से बाइक सवार 2 मरे 1 गंभीर

चित्रकूट के राजापुर हनुमान मंदिर पहुंचने से पहले हुआ हादसा
कौशांबी ,11 अक्टूबर (आरएनएस)। महेवाघाट थाना क्षेत्र के महेवाघाट राजापुर यमुना पुल पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिसमे 2 युवको ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मौत की खबर परिवार में पहुंचते ही मातम पसर गया है। पुलिस के मुताबिक कार सवार मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के जुवारा नारा गांव निवासी अजय सिंह 42 पुत्र छेदी लाल व् उनके पडोसी अशोक पटेल (35) गुलाब पटेल एवं फतेहपुर के धाता गांव निवासी रणजीत सिंह (20) पुत्र लखन सिंह मंगलवार की सुबह चित्रकूट के राजापुर स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए बाइक से निकले। एक बाइक पर सवार अजय, रंजीत व् अशोक जैसे से महेवाघाट थाना क्षेत्र के महेवा पुल के समीप पहुंचे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर पड़े। तीनो को सर समेत शरीर के कई हिस्से में चोट आई। हादसे के बाद आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। इसी बीच कर सवार मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एम्बुलेस के जरिये जिला अस्पताल घायलों को भेजा। अस्पताल पहुंचने पर रंजीत सिंह व् अजय सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अशोक पटेल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर महेवाघाट रोशन लाल ने बताया, मृतक युवको के घर वालो को सूचना देकर लाश को कब्जे में लेने की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों के आने पर मिलने वाली तहरीर के अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सूत्रों की माने तो घटना यमुना पुल के राजापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है ।परंतु घटना की सूचना पर सबसे पहले पहुंचे महेवाघाट कोतवाल रोशन लाल ने मानवीय दृष्टि अपनाते हुए बिना किसी सीमा भेदभाव के मृतक व घायलों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading