36.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी और शाह ने विजया राजे को उनकी जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली 12 Oct. (Rns): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर नमन किया। मोदी ने आज ट्वीटर पर लिखा, “राजमाता विजया राजे सिंधिया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वह साहस और दूरदर्शिता का पर्याय थी। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा में समर्पित कर दिया।” इस दौरान उन्होंने पिछले मन की बात कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट व्यक्तित्व के बारे में कही गई बातों को साझा किया।

शाह ने ट्वीट किया, “पद और सत्ता के मोह से दूर राजमाता सिंधिया जी ने एक राष्ट्रसेवक के रूप में जीवन जीकर राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये। अपना जीवन देश और संगठन की सेवा में समर्पित करने वाली राजमाता सिंधिया जी का आपातकाल में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें नमन।

शाह ने ट्वीटर पर उनका एक चित्र भी साझा किया। उल्लेखनीय है कि विजया राजे सिंधिया का जन्म 1919 में हुआ था और वह जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में काफी सक्रिय रहीं। उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री हैं।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading