22.8 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जेपी नड्डा ने मेहसाणा में गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना, कांग्रेस पर बोला हमला

मेहसाणा 12 Oct. (Rns) । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को मेहसाणा जिले के बेचराजी से गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेचराजी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, पार्टी ने बबूल के बीज बोए थे, तो बबूल के पेड़ उगेंगे और विकास कभी नहीं होगा.. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले राज्य में और अब देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। गुजरात का विकास मॉडल कई अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बन गया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे हर घर में पार्टी के संदेश लेकर जाएं और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताएं।

बाद में वह सौराष्ट्र के द्वारका से दूसरी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

भाजपा ने पांच गौरव यात्राओं की योजना बनाई है, जिसमें दो को नड्डा और तीन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरी झंडी दिखाएंगे।

बेचराजी से शुरू हुई गौरव यात्रा कच्छ के माता ना मध में समाप्त होगी और बुधवार दोपहर से शुरू होने वाली यात्रा पोरबंदर के कुटियाना में संपन्न होगी।

पार्टी ने 16 राष्ट्रीय नेताओं और 14 राज्य नेताओं को गौरव यात्रा में साथ देने के लिए नियुक्त किया है। यह उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ की 44 विधानसभा सीटों को कवर करेगा और 145 जनसभाओं को संबोधित करेगा।

अन्य ख़बरें

वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता

Newsdesk

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading