28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

काशीपुर फायरिंग मामला : मुठभेड़ में पकड़ा गया 1 लाख का इनामी बदमाश जफर, पैर में लगी गोली

काशीपुर 15 Oct. (Rns): उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर हमले का आरोपी, एक लाख रुपये का इनामी खनन माफिया जफर को मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि शनिवार को जब चेकिंग चल रही थी, तो यह व्यक्ति संदिग्ध लग रहा था। पुलिस जब इसे पकड़ने गई तो इसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस को भी फायर करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, जफर घायल बताया जा रहा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि 12 अक्टूबर को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश में थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने एसओजी टीम पर फायर कर दिया। आरोपित का पीछा करते-करते पुलिस उत्तराखंड के कुंडा पहुंच गई। आरोपी एक घर में छुप गया। एसओजी टीम ने जब वहां दबिश दी, तब बवाल बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।

फायरिंग में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गई। घटना के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की पुलिस आमने-सामने है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इधर, यूपी पुलिस खनन माफिया जफर पर शिकंजा कसती जा रही है। एडीजी जोन राजकुमार ने माफिया पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading