26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

विश्वकप से अधिक महत्वपूर्ण है बुमराह का करियर : रोहित

मेलबर्न ,16 अक्टूबर । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का करियर टी-20 विश्वकप से अधिक महत्वपूर्ण है।
विश्वकप की पूर्व संध्या पर रोहित ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह का करियर टी-20 विश्वकप से ज्यादा मायने रखता है। विश्वकप निसंदेह महत्वपूर्ण है मगर उनका करियर उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। वह अभी सिर्फ 27-28 साल के है और उनके आगे काफी क्रिकेट पड़ा है। हमने कई विशेषज्ञों से उनकी चोटों के बारे में बात की, लेकिन हमें अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।
उन्होने कहा हम बुमराह को खिला कर कोई जोखिम नहीं उठा सकते। हमने जिन विशेषज्ञों से बात की, वे सभी एकमत थे। उसके आगे बहुत क्रिकेट है, वह और भी बहुत कुछ खेलेगा और भारत को मैच जिताने में मदद करेगा।
पीठ की चोट से ग्रसित बुमराह को टी-20 विश्वकप से अलग कर दिया गया है। उन्हे पूरी तरह फिट होने में और छह हफ्ते लगने की संभावना है। बीसीसीआई ने बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किये जाने की घोषणा की है।
शमी ने 2021 में टी-20 विश्वकप में आखिरी बार क्रिकेट के फटाफट प्रारूप में हिस्सा लिया था। कोरोना से ग्रसित होने के कारण वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं। नयी गेंद से दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने वाले शमी डेथ ओवरों में भी धारदार गेंदबाजी के लिये जाने जाते है। कई फिटनेस टेस्ट से गुजरने के बाद अंतत: उन्हें आस्ट्रेलिया जाने का निर्देश मिला।

अन्य ख़बरें

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

‘साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं’, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और लक्ष्मण ने दी चैंपियन बनने पर भारतीय टीम को बधाई

Newsdesk

एशिया कप में कब तक चलेगा ट्रॉफी को लेकर विवाद? मोहसिन नकवी अब नहीं बन पाएंगे भारत की राह में रोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading