September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी को बर्दाश्त नहीं करेंगे : ईरान


तेहरान ,16 अक्टूबर । ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि तेहरान इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में ‘सशस्त्र आतंकवादियोंÓ की निरंतर उपस्थिति के साथ-साथ ईरान की सुरक्षा के खिलाफ उनके कार्यों और आंदोलनों को बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्य समाचार मीडिया ने बताया कि अमीर-अब्दुल्लाहियन ने तेहरान में इराकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष कासिम अल-अराजी के साथ बैठक में यह टिप्पणी की।
सभी क्षेत्रों में तेहरान और बगदाद के बीच पहले से ही बढ़ते संबंधों के विस्तार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने सुरक्षा क्षेत्र में दोनों पक्षों का सहयोग करने का आह्वान किया।
कासिम अल-अराजी ने कहा कि इराकी सरकार ईरान की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए कदम उठाएगी।
पिछले वर्षो में, इराक के साथ ईरान की पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी सीमाएं ईरानी सुरक्षा बलों और कुर्द लड़ाकों के बीच संघर्ष का ²श्य रही हैं।

अन्य ख़बरें

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बोर्स पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री, 100 साल पुरानी हीरा साझेदारी में नया मील का पत्थर

Newsdesk

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading