October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार का जश्न मना रही है आम आदमी पार्टी : संबित पात्रा

नई दिल्ली ,17 अक्टूबर (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी पर जश्न ए भ्रष्टाचार मनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे आए थे आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी के रूप में उभरे हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया के साथ सीबीआई की पूछताछ के मामले में कहा कि कहा कि आज सुबह से ही सब आम आदमी पार्टी की नौटंकी और ड्रामे को देख रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को एक ही किस्म की पार्टी बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले जब राहुल गांधी को जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने भी ऐसा ही किया था। उन्होंने आगे जोड़ा कि नवाब मलिक और संजय राउत की गिरफ्तारी के समय भी इसी तरह का ²श्य नजर आया था।
अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से करने की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कर केजरीवाल ने भगत सिंह का अपमान किया है और वहीं भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ से पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सत्याग्रह ऑन करप्शन कर राहुल गांधी और मनीष सिसोदिया ने बापू का भी घोर अपमान किया है।
गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर केजरीवाल और सिसोदिया के आरोपों पर पलटवार करते हुए पात्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन के समय उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर भी आप ऐसे ही दावे कर रही थी लेकिन रिजल्ट क्या आया यह सबने देखा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वो लगातार शराब घोटाले को लेकर तकनीकी सवाल पूछ रहे हैं लेकिन केजरीवाल और सिसोदिया के पास इसका कोई जवाब नहीं है। इन दोनों ने तो अन्ना हजारे के भी पत्र का जवाब नहीं दिया।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment