33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बेंगलुरू: चर्च परिसर में रेप की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरू 19 Oct. (Rns)- बेंगलुरू चर्च के परिसर में यौन उत्पीड़न का प्रयास करने वाले शख्स को एक महीने की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विलियम प्रकाश के रूप में हुई है।

घटना बेंगलुरू के सेंट मैरी चर्च में हुई। डीसीपी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि अशोकनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चर्च में घुस गया था। जैसे ही उसने पीड़िता को लाइट बंद करने के लिए बाहर आते देखा, उसने उसे चाकू से डराया और एक कमरे में घसीट कर ले गया। वहां उसे एक कुर्सी पर बैठाया और उसके साथ यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बीच पीड़िता हिम्मत जुटाकर मदद के लिए चिल्लाई। आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए चाकू से हमला किया, लेकिन वह इस हमले में बाल-बाल बच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी मौका देख भागने में सफल रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और उसे पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक, प्रकाश पर ऐसे कई मामलों में शामिल होने का संदेह है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading