33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिवाली और छठ पर टिकटों की किल्लत होगी दूर, पटना समेत कई रूटों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

नई दिल्ली 20 Oct. (Rns) …. दिवाली और छठ का त्योहार नजदीक आते देखे भारतीय रेलवे भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। त्योहारी सीजन में चल रही 179 ट्रेनों के अलावा रेलवे ने 32 और अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 32 नई ट्रेनों के संचालन के साथ ही अब देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 211 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से यह फैसला त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

रेलवे की ओर से दिवाली और फिर उसके बाद छठ पूजा तक 211 स्पेशल ट्रेनें 2561 चक्कर लगाएंगी। इन ट्रेनों के जरिए दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर आदि जैसे रेलवे मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ा जाएगा। ताकि यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

हर गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

भारतीय रेलवे की ओर से हाल में एक बयान में कहा गया था कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ को कंट्रोल करने के उपाय किए जा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के दौरान हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है जैसे सीटों की उपलब्धता, सीटों के लिए अधिक किराया, दलालों की गतिविधियों पर पूरी नजर से नजर रखी जा रही है।

टिक्ट को लेकर भी मिलेगी खास व्यवस्था

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे यह भी व्यवस्था देने जा रहा है कि अगर किसी कारण से कन्फर्म टिकट का इस्तेमाल नहीं हो पाता है तो कोई अन्य व्यक्ति उस टिकट पर यात्रा कर सकता है। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहर से बनारस के साथ-साथ बिहार के कई अहम स्टेशनों तक सफर करेंगी।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading