September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मूसेवाला हत्याकांड – पंजाब पुलिस से भागे गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने अजमेर से दबोचा

नई दिल्ली  20 Oct. (Rns) । पंजाब के मानसा में इस महीने की शुरूआत में पुलिस की हिरासत से भागे गैंगस्टर और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। हरियाणा के भिवानी निवासी दीपक उर्फ टीनू के पास से पांच ग्रेनेड और दो ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई-काला जत्थेदी-संपत नेहरा गिरोह का सदस्य दीपक देश से भागने की योजना बना रहा था जिसके लिए उसने पासपोर्ट भी हासिल किया था। पुलिस ने कहा कि उसे दिल्ली लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध, एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि दीपक के मनसा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की हिरासत से भाग जाने के बाद, विशेष प्रकोष्ठ की कई टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। उन्होंने कहा, टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए भारत-नेपाल सीमा, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यहां तक कि जम्मू-कश्मीर पर भी कड़ी नजर रखी।

पुलिस ने 18 दिनों की जांच के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार किया और पाया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दीपक को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल रहा था। विशेष सीपी ने कहा- गहन तकनीकी निगरानी के बाद विशेष प्रकोष्ठ को अजमेर, राजस्थान में दीपक के होने की खबर मिली वह मृतक गैंगस्टर आनंदपाल के गढ़ में रह रहा था। पुलिस टीमों ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया।

शुरूआती पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि आरोपी रोहित गोदारा का करीबी सहयोगी है, जो अजरबैजान में रहता है। गोदारा संपत नेहरा का पुराना साथी है। गोदारा के अलावा दीपक का नाम जैक नाम के शख्स से भी जुड़ा, जो यूरोप में रहता है और अनमोल बिश्नोई का पुराना साथी है। 9 अक्टूबर को, पंजाब पुलिस ने दीपक की प्रेमिका को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह मानसा पुलिस से बचने हुए मालदीव जा रही थी।

अन्य ख़बरें

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

एनटीए ने जारी किया दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कैलेंडर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading