31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अंकिता हत्याकांड: उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से तीन नवंबर तक मांगी प्रगति रिपोर्ट

नैनीताल ,20 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की मांग को लेकर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से तीन नवम्बर तक प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट दायर करने का आदेश दिया।
पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी की ओर से दायर याचिक पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की पीठ ने सुनवाई की। याचिककाकर्ता की ओर से कहा गया कि आरोपी बेहद ताकतवर हैं। सरकार इस मामले में शुरू से लीपापोती में लगी है। आरोपियों को बचाने के लिये साक्ष्यों को नष्ट किया जा रहा है। सीन ऑफ क्राइम को नष्ट कर दिया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से पोस्टमार्टम पर भी सवाल उठाये गये है और कहा गया कि पोस्टमार्टम में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी की गयी है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि यह जघन्य से जघन्यतम अपराध है और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की बजाय इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में गृह सचिव तथा पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पक्षकार बनाया गया है। न्यायालय ने फिलहाल सरकार से तीन नवम्बर तक जांच की प्रगति रिपोर्ट और केस डायरी तलब की है। अब इस प्रकरण में तीन नवम्बर को सुनवाई होगी।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शिप्रा के घाट हुए जगमग, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Newsdesk

स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading