September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बच्चों के सारे सिरप प्रतिबंधित, 99 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने उठाया कदम

जकार्ता 20 Oct.  .. इंडोनेशिया सरकार ने देश में बच्चों के सिरप व सारी लिक्विड दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। पिछले कुछ माहों में 99 बच्चों की मौत को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सिरप लेने के बाद बच्चों की किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस कारण बच्चों के सारे सिरप व तरल दवाओं की खुराक के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। पाबंदी की घोषणा इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने की। उनके अनुसार देश में बच्चों की मौतों के आंकड़े में जनवरी के बाद जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद सयारिल मंसूर के अनुसार 20 प्रांतों में 99 मौतों की सूचना मिली है।

मंसूर ने कहा कि एहतियात के तौर पर मंत्रालय ने सभी अस्पतालों व डॉक्टरों को सिरप या तरल दवाएं नहीं लिखने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने दवा दुकानों को भी जांच पूरी होने तक इन सिरप का विक्रय नहीं करने व काउंटर से हटाने का निर्देश दिया है।

अन्य ख़बरें

यमन ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए, कम से कम 90 लोगों की मौत

Newsdesk

सीरिया में बारूदी सुरंगों से बड़ा खतरा, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

Newsdesk

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading