October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इंफोसिस ने की अंतरिम लाभांश की घोषणा, ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक की पत्नी को मिलेंगे 64.27 करोड़ रुपए

बेंगलुरू ,28 अक्टूबर । सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने वर्ष 2022-23 के लिए शेयरधारकों के लिए 16.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। इसके तहत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को 64.27 रुपये का लाभांश मिलेगा। इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास कंपनी के 3,89,57,096 शेयर हैं, जो टेक दिग्गज की कुल चुकता पूंजी का 1.07 प्रतिशत है।
16.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के घोषित अंतरिम लाभांश के अनुसार, उन्हें 64,27,92,084 करोड़ रुपये का लाभांश मिलेगा। अक्षता मूर्ति ने सुनक से 2009 में शादी की। उनके पास भारतीय नागरिकता है। इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में प्रति इक्विटी शेयर 16.50 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित करते हुए 10 नवंबर को इसके भुगतान तिथि बताई। जिन निवेशकों के पास 28 अक्टूबर तक इंफोसिस के शेयर हैं, वे प्रति शेयर 16.50 रुपये के भुगतान के लिए पात्र होंगे।

अन्य ख़बरें

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

Leave a Comment