28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इराक की राजधानी बगदाद में गैस टैंकर में विस्फोट, कम से कम 9 लोगों की मौत

बगदाद, 30 अक्तूबर। इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान के पास गैस टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद टैंकर के टुकड़े आसपास की रिहाइशी इमारतों और फुटबॉल मैदान में जा गिरे।
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट तकनीकी खामी के कारण हुआ या फिर यह निशाना बनाकर किया गया हमला था। यह विस्फोट इराक की संसद द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित मतदान के जरिये एक नए मंत्रिमंडल को मंजूरी दिए जाने के दो दिन बाद हुआ, जिसे देश में जारी राजनीतिक तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ी सफलता करार दिया गया था। प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सौदानी की अध्यक्षता वाला यह मंत्रिमंडल 2005 के बाद देश का पहला ऐसा मंत्रिमंडल है, जिसमें प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र के समूह के सदस्य शामिल नहीं हैं। अक्टूबर 2019 में इराक ने बगदाद और अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर 2021 में समय पूर्व चुनाव कराए थे। प्रदर्शनकारियों ने 2003 के अमेरिकी आक्रमण के बाद देश में स्थापित राजनीतिक व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए थे।

अन्य ख़बरें

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading