31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात हादसे की जांच करे सरकार: खडगे

नई दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने गुजरात हादसे को गंभीर घटना बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।
श्री खडगे ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि इस मामले में जबरदस्त लापरवाही हुई है और उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि जब हाल ही में इस पुल की मरम्मत हुई है तो फिर यह हादसा कैसे हुआ।
उन्होंने कहा कि यह भी बड़ा सवाल है कि जब पुल बहुत पुराना था तो इस पर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को जाने की इजाजत किसने दी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि इस हादसे के सभी दोषियों को दंडित किया जाना बहुत जरूरी है।
श्री खडगे ने पीड़ित परिजनों को राहत देने की भी मांग की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ित लोगों की मदद करने का भी आग्रह किया।
गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी में रविवार रात को मच्छु नदी पर बने पुराने केबल ब्रिज के अचानक टूटने से हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading