33.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भदोही : पत्थरदिल मां बाप ने झाड़ी में फेंका फिर कुत्तों का निवाला बना नवजात शिशु

भदोही, 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में सोमवार को चौंकाने वाली घटना सामने आयी जिसमें पैदा करने वाले पत्थरदिल मां बाप ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे बाद में आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना डाला।
इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह सनसनीखेज मामला ज्ञानपुर कोतवाली अन्तर्गत देहाती गांव में तब उजागर हुआ जब गांव वालों ने झाड़ी में फेंके गये जिंदा नवजात शिशु को आधा दर्जन कुत्तों का निवाला बनते देखा। यह मंजर देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
ज्ञानपुर पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके के देहाती गांव में नहर के समीप एक झाड़ी में लगभग पांच घंटे के नवजात शिशु को कोई जिंदा फेंक गया था। और वहां पहुंचे आधा दर्जन कुत्ते नवजात शिशु को नोच रहें थे। नवजात शिशु के रोने की आवाज सुन गांव का एक ग्रामीण पहुंचा तो नवजात शिशु को कुत्तों से आजाद कराया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि इस दौरान कुत्तों के हमले से नवजात शिशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरु कर दी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

साहित्यकार एवं इतिहासकारों की प्रमुख जन गोष्ठी में ‘संधिका’ का लोकार्पण सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading