April 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का अनावरण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के राजभवन के बैंक्वेट हॉल में लगाये गये तैल-चित्र का अनावरण किया। उन्होंने राजभवन के सांदीपनि सभागार में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा मौजूद थे।

     राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बैंक्वेट हॉल में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। उन्होंने उपस्थितों को सत्यनिष्ठा के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता से संभव हुई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, एकता की भावना को देशवासियों में प्रसारित करने और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में सत्यनिष्ठा से योगदान देने के लिए संकल्पित कराया। तैल-चित्र का निर्माण श्री राज सैनी द्वारा किया गया है।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने किया ‘स्वच्छता श्रमदान,बाबा साहेब की जयंती पर सर्वोदय नगर में दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

परसवाडा विकासखंड में बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई

Newsdesk

अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा का पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया स्वागत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading