April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नर्मदा परिक्रमा करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य, जब तक सृष्टि है तब तक अमरकंटक अमर है – मुख्यमंत्री

अनूपपुर। मां नर्मदा की कृपा से नर्मदा ,सोन, जोहिला तीन नदियों का उद्गम अमरकंटक से होता है। जीवन भर पुण्य करने से ही व्यक्ति को अमरकंटक आने का सौभाग्य मिलता है जब से सृष्टि है तब से अमरकंटक अमर है। अमरकंटक में नर्मदा परिक्रमा करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य होता है। हमारी सरकार ने सबसे पहले सनातन संस्कृति पर काम करना शुरू किया और जन्माष्टमी रामनवमी गोवर्धन पूजा सहित अन्य त्योहार सरकार के द्वारा मनाए जाते हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदे हर सेवा न्यास द्वारा आयोजित पंच परिवर्तन विषय पर आयोजित गोष्ठी एवं भाजपा के दिवंगत नेता स्वर्गीय भगवत शरण माथुर के श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा हम सब पर, जल्द ही नर्मदा परिक्रमा मार्ग होगा पूर्ण होगा। उन्‍होंने कहा कि जीवन की प्रारंभिक इकाई परिवार है परिवार में ही यदि संस्कार मिले तो बचपन से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हम सभी को परिवार के साथ भोजन करते हुए बच्चों को परिवार के महत्व को समझना चाहिए इसके साथ ही बच्चों को महापुरुषों की कहानी भी सुनाना चाहिए। पुरातन काल से ही हमारी परंपरा प्रकृति संरक्षक की रही है। जहां पूरी दुनिया में वैश्विक लड़ाई से उथल-पुथल की स्थिति निर्मित है वहीं भारत में इसका कोई असर नहीं है।

दिवंगत भाजपा नेता डॉ भगवत शरण माथुर पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जिला प्रचारक रहने के दौरान ही मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुआ था। राजनीतिक व्यक्ति होने के साथ ही वह एक बेहतर सामाजिक व्यक्ति भी थे यही कारण है कि उज्जैन में उनके जिला प्रचारक रहने के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन होने पर कांग्रेस नेता भी अपने घरों के बाहर निकाल कर पुष्प वर्षा करते थे।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां मंच पर उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता भगवत शरण माथुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद कन्या पूजन करने के पश्चात संतों का सम्मान किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक एवं कोल विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने संबोधित करते हुए नर्मदे हर सेवा न्यास के गठन और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने न्यास में  प्रशिक्षण केंद्र भवन शैक्षणिक तथा आध्यात्मिक उन्नति किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की साथ ही न्यास परिसर में गौशाला का निर्माण तथा बाउंड्री बाल का निर्माण कराई जाने की मांग की, साथ ही नगर परिषद बरगवां अमलाई का नाम बदलकर बरगवां अमलाई देवहरा करने की मांग रखी। इसके पश्चात कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रचलित मिथक या मान्यता : नर्मदा को पार करने वाले की गई कुर्सी

अमरकंटक को लेकर यह एक प्रचलित मिथक या मान्यता है कि यदि कोई राजनेता या बड़ी हस्ती हेलीकॉप्टर से सीधे अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल (लगभग 8 किमी के दायरे में) पर उतरती है, तो उसे अपनी सत्ता या पद से हाथ धोना पड़ सकता है। इस मान्यता के अनुसार, नर्मदा नदी को नाराज करने से कुर्सी चली जाती है। हालांकि, यह नुकसान जान-माल का नहीं, बल्कि राजनीतिक सत्ता या कुर्सी (पद) का माना जाता है। 

इस मिथक से जुड़े मुख्य उदाहरण (मान्यतानुसार): पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी: स्थानीय लोग बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब हवाई मार्ग से अमरकंटक आई थीं, तो उसके बाद उनकी सत्ता चली गई थी। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी हेलीकॉप्टर से अमरकंटक में उतरे हैं। इससे पहले अमरकंटक में हेलीकॉप्टर से पहुंचने वाले इंदिरा गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, भंवर सिंह पोर्ते, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, सुंदरलाल पटवा, कमलनाथ शामिल हैं। जिन्‍हें हेलीकॉप्टर से आने के बाद अपनी कुर्सी गवानी पड़ी।

मां नर्मदा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित धनेश द्विवेदी वंदे महाराज ने बताया कि मां नर्मदा की नगरी में नर्मदा नदी के ऊपर से जो भी हेलीकाप्टर से गुजरता है उसे मां नर्मदा उसके पद पर नहीं रहने देती हैं। मां नर्मदा कभी भी अहंकार को बर्दाश्त नहीं करती हैं इसीलिए जो भी यहां हेलीकॉप्टर से आया है उसे आज तक अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है।

इसी मिथक के चलते, मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता, जैसे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अमरकंटक हेलिकॉप्टर से नहीं जाते और बाहर ही उतरते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2017 में अमरकंटक यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर को पहले ही एक गांव में उतारा था और आगे का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया था।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,
60 लीटर कच्ची शराब एवं परिवहन मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

Newsdesk

सतना : नागौद पुलिस की बड़ी सफलता, बारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

लखनऊ अग्निकांड: 250 से ज्यादा झोपड़ियां हुईं खाक, दो बहनें जिंदा जलीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading