April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने किया ‘स्वच्छता श्रमदान,बाबा साहेब की जयंती पर सर्वोदय नगर में दी श्रद्धांजलि

जबलपुर । डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सामाजिक समरसता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। रविवार को रानीताल स्थित सर्वोदय नगर बस्ती में आयोजित विशेष कार्यक्रम में निगमायुक्त ने न केवल बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, बल्कि स्वयं झाड़ू थामकर सफाई श्रमदान अभियान की अगुवाई भी की।
*स्वच्छता का संदेश और जनभागीदारी*
जयंती समारोह के दौरान निगमायुक्त ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक संस्कार है। इसी कड़ी में उन्होंने सर्वोदय नगर बस्ती में सफाई अभियान चलाया, जिसमें निगम के अमले के साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*रानीताल मुक्तिधाम का निरीक्षण*
श्रमदान के पश्चात निगमायुक्त श्री अहिरवार सीधे रानीताल मुक्तिधाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
*पेयजल और बैठक व्यवस्था*
अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए पानी और बैठने के इंतजामों को और बेहतर करने की बात कही।
उन्होंने प्रकाश व्यवस्था के लिए शाम के समय पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

लमेटा बाईपास पर महिला की संदिग्ध मौत, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

Newsdesk

परसवाडा विकासखंड में बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading