परसवाड़ा। तहसील मुख्यालय परसवाड़ा के विश्राम गृह के समीप महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव रामजी आंबेडकर के जयंती अवसर पर 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समलसिंह धुर्वे विशेष अतिथि जिला लघु वनोपज समिति अध्यक्ष अशोक मंडलेकर, जनपद उपाध्यक्ष कांति राहंगडाले, प्रमुख अतिथि जिला पंचायत सदस्य दलसिंह पन्द्रे, जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। जिसके पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस दौरान छात्रों द्वारा एकल गीत, नृत्य, नाटक का मंचन किया गया। कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओ द्वारा बाबा साहब डाॅ भीम राव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों को दर्शाया गया। जिसमें छात्राओं ने खूब तालियां बटोरी।
वही कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष समलसिंह धुर्वे ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया जिसे उपस्थित जनों व छात्र छात्राओं द्वारा दोहराया गया । अपने उद्बोधन में जिला लघु वनोपज समिति अध्यक्ष अशोक मंडलेकर ने कहा कि आज बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म जयंती के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाइयां, महान समाज सुधारक के रूप में भेज देश में पैदा हुए भारत ही नहीं वरुण पूरे विश्व में अपना लोहा मानते रहे उन्होंने दलित पीड़ितों और शोषितों के लिए जो काम किया निसंदेह नील का पत्थर साबित है बरसों तक यह समाज उनका ऋणी रहेगा पूरा विश्व ऋणी रहेगा बाबा साहब अम्बेडकर को पुनः नमन । वही जिला पंचायत सदस्य दलसिंह पन्द्रे व तामेश्वर पटेल ने बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी । वही जनपद अध्यक्ष समलसिंह धुर्वे ने सभी उपस्थित जनों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर एक उच्च कोटि के शिक्षा प्राप्त भारतीय थे, जिन्होंने हमेशा शोषित पीड़ित और वंचितों के हक के लिए संघर्ष किया । उनकी शिक्षा हमें प्रेरणा देती है। इस दौरान समाज के बुजुर्ग जनों का सम्मान करते हुए शिल्ड प्रदाय किया गया । वही कार्यक्रम उपरांत बौद्ध धर्मावलंबियौ द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष समलसिंह धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य दलसिंह पन्द्रे, तामेश्वर पटेल, जनपद उपाध्यक्ष कांति राहंगडाले, जिला लघु वनोपज समिति अध्यक्ष अशोक मंडलेकर, रमाबाई बौद्ध विहार अध्यक्ष निर्मला भिमटे ताई, जनपद सदस्य गणेश राहंगडाले, करन तेकाम, लोकेश राहंगडाले, लोकेश रंगारे, दुर्गेश बिसेन, विशाल महानंद, राकेश मिश्रा, अशोक गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी धन्नाराम उइके, सहायक संचालक व बीडीओ डी.डी. ठाकरे,
महिला बाल विकास अधिकारी ललिता चंचल, प्राचार्य शिवकुमार मानेश्वर, प्राचार्य जयंत खांडवे, प्रभारी प्राचार्य सुनिता पंद्रे, आजिविका मिशन समन्वयक संदीप चौरसिया, खेल समन्वयक खेमलाल वरकड़े, सहित सांदीपनि विद्यालय, माता सबुरी कन्या शिक्षा परिसर, रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवाड़ा के छात्र-छात्राओं शिक्षकों छात्र छात्राओं व सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी रही।


