September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार कार पलटी, महिला प्रोफेसर समेत चालक घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में शासकीय कन्या महाविद्यालय अनूपपुर की महिला प्रोफेसर और कार चालक घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दो बार पलट गई। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय शारदा अग्रवाल पत्नी अभिषेक अग्रवाल निवासी बिलासपुर से अनूपपुर आ रही थीं। जैसे ही उनकी कार बिलासपुर-अनूपपुर मार्ग पर जैतहरी के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से फिसलकर नीचे चला गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में प्रोफेसर शारदा अग्रवाल के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रोफेसर को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति को देखते हुए एमआरआई जांच के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया जा सकता है। वहीं, चालक का उपचार जैतहरी में ही किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading