19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा का पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने किया स्वागत

वारासिवनी,,,,,संविधान शिल्पकार एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर में बौद्ध समाज द्वारा विविध आयोजन धूमधाम के साथ किए गए। इस अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा का भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ज्योतिबा फुले चौक से डीजे की धुन पर निकली भव्य बाइक रैली से हुई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और “जय भीम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

दोपहर बाद बौद्ध समाज द्वारा आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। शोभायात्रा के दौरान नेहरू चौक के समीप युवक-युवतियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंची, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समाज की मातृशक्तियों ने भी उन्हें सलामी अर्पित की।

शोभायात्रा का भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने शीतल पेयजल,चाकलेट का वितरण भी किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने सामाजिक बंधुओ को शुभकामनाये प्रदान करते हुये कहा की डॉ आंबेडकर जी के विचार सामाजिक समरसता,समानता एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सन्दीप मिश्रा, मिलिन्द नगपुरे,आलोक खरे,राजू गोयल,प्रवीण रूसिया,संजय गुप्ता,शैलेंद्र तिवारी,अमित एरपुड़े,मुस्लिम समाज के अध्यक्ष इकबाल खान,मनोज दादरे,अरमान खान,विक्की एडे,,मिथलेश बुरडे,मयंक मिश्रा,जगदीश नेमा,महेंद्र कावड़े,प्रबल जायसवाल, मदनलाल चावके,पवन धुर्वे आदि साथ भी रहे।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment