जबलपुर में आयोजित हुई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन याने आईएमए की वार्षिक बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब डॉक्टर आपस में भिड़ गए। भिड़ ही नहीं बल्कि एक दूसरे पर लात भूतों की बौछार कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल जबलपुर में आईएमए मध्यप्रदेश स्टेट की वार्षिक काउंसिल बैठक के दौरान आईएएम हॉल में डॉक्टरों के बीच जमकर लात घूसे चले। बैठक शुरू होने के पहले आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे ने स्वागत भाषण देना शुरू किया। लेकिन स्वागत भाषण में डॉ पांडे ने कुछ डॉक्टरों पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में की गई टिप्पणी से ग्वालियर से आए सदस्यों ने विरोध जताया गया। इस पर डॉ पांडे ने विरोध कर रहे डॉक्टरों को गैट आउट कह दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। ग्वालियर आईएमए के सदस्य द्वारा उनको मंच से धक्का देकर उतार दिया गया। वहीं कुछ डॉक्टरों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। विवाद को बढ़ता देख आईएमए जबलपुर के पदाधिकारियों द्वारा बीचबचाव करने पर विवाद शांत हुआ। बताया जाता है कि काफी देर चले हंगामे के बाद के बाद आईएमए के सदस्यों के कहने पर डा अमरेंद्र पांडे द्वारा अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया गया और क्षमा मांगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब घटना के बाहर आने के बाद डॉ पांडे ने कहा कि ग्वालियर और इंदौर के सदस्य आईएमए के हेड क्वाटर को जबलपुर से छीनना चाहते हैं और यही बजह है कि जानबूझकर विवाद खड़ा किया गया। इधर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश पाठक ने पूरे घटनाक्रम पर खेद जताया है डॉक्टर पाठक ने कहा कि इस मामले की जांच पड़ताल भी की जाएगी और जो डॉक्टर दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


