कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर
लालबर्रा – लालबर्रा क्षेत्र के अमोली गांव निवासी राकेश अवधिया की पुत्री पलक अवधिया ने एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 86.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है और लोग पलक को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं पलक ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और बेहतर परिणाम प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों में गर्व की भावना देखी जा रही है।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि पलक शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास लगातार किए जाएं, तो सफलता अवश्य मिलती है स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी पलक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि पलक की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी पलक की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी। पलक कों मिली इस सफलता मे श्री गणेश प्रसाद अवधिया (दादा ), श्रीमती उमा अवधिया (दादी), राकेश अवधिया (पापा ), सीमा अवधिया (मम्मी ), साधना अवधिया (चाची ), मुकेश अवधिया ( चाचा), प्रिन्स, प्रियांश, अवीर सहित परिजनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई और शुभकामनायें देकर उज्वल भविष्य की कामना की है


