मानसा ,02 नवंबर (आरएनएस)। सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले से एक और गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। मानसा पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ से सरबजोत सिंह को गिरफ्तार किया है। सरबजोत की गिरफ्तारी दीपक टीनू की निशानदेही पर की गई है।
आपक जानकारी के लिए बता दें कि मूसेवाला की हत्या से पहले टीनू ने सरबजोत सिंह से गाड़ी मुहैया करवाने की बात कही थी। सरबजोत ने कहा था कि वह गाड़ी देगा। सरबजोत को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ दौरान आरोपी सरबजोत सिंह से और भी कई खुलासे होने की संभावना है। जिक्रयोग्य है कि गैंगस्टर दीपक टीनू को रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ दौरान टीनू ने यह खुलासा किया है।


