22.1 C
Jabalpur
October 22, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सामंथा अक्कीनेनी ने योग में दिया स्पाइडर मैन ट्वीस्ट

सामंथा अक्कीनेनी ने योग में दिया स्पाइडर मैन ट्वीस्ट

हैदराबाद, 2 जुलाई (IN)। दक्षिणी स्टार सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें स्पाइडर-मैन के पोज में योग करते देखा जा सकता है।

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो कि साल 2019 में आई फिल्म स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम का पोस्टर है, जिस पर उन्होंने अपनी तस्वीर एडिट कर के लगाई है।

पोस्टर वाली तस्वीर में अभिनेत्री ने स्पाइडरमैन की जगह खुद की तस्वीर लगा दी है, जिसमें वह कठिन योग करती नजर आ रही हैं।

तस्वीर पर अभिनेत्री ने लिखा, जब आप दूसरों पर हंसते हैं, तो सबसे पहले आपको इस काबिल बनना चाहिए कि आप खुद पर हंस सकें।

अभिनेत्री को आखिरी बार तेलुगू फिल्म जानू में देखा गया था। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से तमिल और तेलुगू फिल्म उद्योगों में अपना नाम बनाया है।

–IN

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

Nissan Pixo EV Unveiled in Europe, Offers Up to 259km Range; Deliveries to Begin in 2027

Newsdesk

केंद्र सरकार पीएम धन-धान्य कृषि योजना से 100 आकांक्षी कृषि जिलों का कर रही तेज विकास

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading