35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुष्का ने शुरू की अपनी फिल्म की आखिरी शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बहुत लंबे वक़्त से मूवीज की दुनिया से दूर चल रही है। लेकिन वो जल्द ही धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। खबरों का कहना है कि अनुष्का कई दिनों से मूवी चकड़ा एक्सप्रेस की नॉन-स्टॉप शूटिंग करने में लगी हुई है। बता दें कि अब एक्ट्रेस ने मूवी की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर चुकी है। एक सीनियर ट्रेड सोर्स ने इस बारे में कहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी है। मालूम हो कि उन्होंने, हमेशा से ही बेहतर बनने का प्रयास भी किया है और इस फिल्म के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं बाकी रखी है। मशहूर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका में पूरी तरह से ढल जाने के लिए अनुष्का ने महीनों कड़ी मेहनत भी कर चुकी है।बता दें कि फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गति वाली महिला गेंदबाजों में से एक झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस मूवी में अनुष्का तमाम चुनौतियों से लड़ते दिखाई देने वाले है। अनुष्का हमेशा ही इस मूवी के सेट से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।कुछ दिनों पहले ही चकड़ा एक्सप्रेस का जाटीजर री किया गया था, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा की ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

इंस्पेक्टर अविनाश’ को असली अविनाश मिश्रा से मिला प्यार, रणदीप हुड्डा बोले- ‘मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान नहीं

Newsdesk

जब महिलाओं के लिए बंद थे संगीत के कई दरवाजे, हीराबाई बडोदेकर ने खोली नई राह

Newsdesk

बकरीद पर मां को याद कर सुजैन खान का छलका दर्द, अली फजल ने चाहने वालों के लिए की बेहतर कल की कामना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading