34.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग-कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस में

शिमला ,08 नवंबर (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 9 और 10 नवंबर को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 11 नवंबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, राजधानी शिमला व आसपास भागों में दिनभर हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। मौसम खराब रहने से कई भागों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठंडक बढ़ गई है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.9, सुंदरनगर 7.1, भुंतर 5.0, कल्पा 1.0, धर्मशाला 13.4, ऊना 12.2, नाहन 14.9, केलांग माइनस 4.0, पालमपुर 11.5, सोलन 8.2, मनाली 3.0, कांगड़ा 11.7, मंडी 8.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 9.9, चंबा 7.4, डलहौजी 10.8, कुफरी माइनस 1.8, कुकुमसेरी 4.6, नारकंडा 6.2, रिकांगपिओ 7.0 और पांवटा साहिब में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 18.8, सुंदरनगर 27.2, भुंतर 25.0, कल्पा 17.2, धर्मशाला 26.4, ऊना 29.6, नाहन 24.1, केलांग 9.6, सोलन 24.0 , मनाली 17.8, कांगड़ा 27.5, मंडी 26.8, बिलासपुर 26.6, हमीरपुर 25.5, चंबा 22.6, डलहौजी 15.4, कुफरी 13.3, कुकुमसेरी 11.0, नारकंडा 12.3 और रिकांगपिओ में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

बारासात में अमित शाह का दावा, पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा

Newsdesk

तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो का बड़ा अभियान, अपराधियों पर पैनी नजर

Newsdesk

चंद्रबाबू नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में गूगल एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading