April 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार बेचने की बात से किया इनकार

सियोल ,08 नवंबर। उत्तर कोरिया की सेना ने मंगलवार को रूस को हथियार या गोला-बारूद निर्यात करने से इनकार किया और कहा कि उसकी ऐसा करने की कोई योजना नहीं है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के सैन्य विदेश मामलों के उप निदेशक द्वारा जारी एक बयान में प्योंगयांग ने वाशिंगटन को इस तरह की बातें फैलाने के खिलाफ चेतावनी दी।
उत्तर कोरिया की ओर से कहा गया कि हम अमेरिका के इस तरह के कदमों को उसकी छवि खराब करने के शत्रुतापूर्ण प्रयासों के रूप में देखते हैं।
अधिकारी ने कहा कि हम एक बार फिर स्पष्ट करते हैं कि रूस के साथ हमारा कभी भी ‘हथियारों का सौदाÓ नहीं हुआ है और भविष्य में ऐसा करने की हमारी कोई योजना नहीं है।
इससे पहले अमेरिकी खुफिया विभाग ने कहा था कि रूस उत्तर कोरिया से लाखों रॉकेट और तोपखाने के गोले खरीदने की प्रक्रिया में है, जो यूएनएससी प्रस्तावों का उल्लंघन है। जवाब में उत्तर कोरिया ने हथियारों के सौदे से इनकार किया।

अन्य ख़बरें

भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ईरानी सिख दंपतियों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से की अपील

Newsdesk

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

Newsdesk

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading