July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में अगले चार दिनों में भारी वर्षा की आशंका

चेन्नई ,09 नवंबर (आरएनएस)। तमिलनाडु के कुछ जिलों के कई स्थानों में अगले चार दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है और फिर यह अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु और अगले 4 दिनों के दौरान केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी तट की ओर बढऩे के अनुमान हैं।
आईएमडी ने बताया कि तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकाल में आज से 13 नवंबर तक हल्की से मध्यम या भारी वर्षा होने के आसार हैं या गरज के साथ बौछारें पडऩे के आसार हैं। यहां हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक चलने के अनुमान हैं और अगले चार दिनों तक दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु के साथ-साथ 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री तटों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading