September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पनागर में महिला से लूट और मारपीट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में 3 सितंबर को महिला के साथ हुई लूट और मारपीट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया माल भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मीना विश्वकर्मा 3 सितंबर को पनागर के बलेहा तालाब के पास मस्जिद वाले सुनसान रास्ते से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश ने उन्हें अकेला पाकर लूट की नीयत से हमला कर दिया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए पनागर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
शिकायत मिलने पर पनागर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनीष और आरक्षक राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ लगातार पतारसी करते हुए आरोपी आभास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पड़रिया गांव का निवासी बताया गया है।
पनागर थाना के उपनिरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी से लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर डीआरएम बिलासपुर ने रेलवे कालोनी में बाउंड्री वॉल बनाने का दिया आदेश

Newsdesk

भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का ‘मंत्रिमंडल’! कार्रवाई के सवाल पर घिरे गुड्डू चौहान

Newsdesk

अवैध कोयला परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 टेलर जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading