September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जन कल्याण संघ ने शुरू किया ‘अस्पताल सुधारो अभियान’, मरीजों के हक में उठाएगा आवाज



जबलपुर। शहर में जनहित और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से जन कल्याण संघ की प्रेस वार्ता एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रोहित कुरील के नेतृत्व और संस्थापक सदस्यों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में संगठन के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान संघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के आगामी कार्यों और विजन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रेस वार्ता में जन कल्याण संघ ने ‘अस्पताल सुधारो अभियान’ शुरू करने की घोषणा की। पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत शासकीय और निजी अस्पतालों में मरीजों तथा उनके परिजनों को होने वाली व्यावहारिक परेशानियों, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संजय वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान एडवोकेट रोहित कुरील, विकास सोनी, रोबिन जैन, इमरान अहमद, समर सिंह राठौर, आनंद चौधरी, आशीष शिवहरे, अभिरूप चंसोरिया, फिरोज खान, अंकित पटेल, अंकित ठाकुर, कमलेश पटेल, परवेज अख्तर, मोहसिन उस्मानी, शोएब खान, शोएब मंसूरी और रोहित नामदेव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर डीआरएम बिलासपुर ने रेलवे कालोनी में बाउंड्री वॉल बनाने का दिया आदेश

Newsdesk

भाजपा का अध्यक्ष, कांग्रेस का ‘मंत्रिमंडल’! कार्रवाई के सवाल पर घिरे गुड्डू चौहान

Newsdesk

अवैध कोयला परिवहन पर बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 टेलर जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading