September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘’चित्रकला में रेखांकन और रंगों का संयोजन नहीं बल्क‍ि विचार महत्वपूर्ण

’’  

शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिंदी समिति व केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी महोत्सव के अंतर्गत आज रामपुर स्थि‍त कल्याण भवन में शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिन्दी महोत्सव के प्रथम दिवस पर तीन समूह में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में साढ़े तीन सौ विद्यार्थि‍यों ने भाग लेकर रंगों व विचारों से अपनी अभ‍िव्यक्ति को नई उड़ान दी।

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक कार्टूनिस्ट राजेश दुबे ने प्रतिभागी विद्यार्थ‍ियों से कहा कि चित्रकला सिर्फ रेखांकन व रंगों का संयोजन नहीं है बल्क‍ि कोई भी चित्र विचार की अभ‍िव्यक्ति के कारण ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। हिंदी समिति के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि बच्चे ही हमारी संस्कृति और भाषा के भविष्य हैं।

कार्टूनिस्ट राजेश दुबे को कार्टून व चित्रकला में उनके योगदान के लिए मध्यप्रदेश विद्युत परिवार हिन्दी समिति की ओर से हिन्दी महोत्सव के अध्यक्ष फिरोज कुमार मेश्राम, अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता अनुराग नायक, संयोजक दीपक निगम, उपाध्यक्ष नितिन खत्री, केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव महेश चन्द बलोदी ने शॉल, श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी सभी साढ़े तीन सौ विद्यार्थ‍ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

शॉलेय विद्यार्थ‍ियों की चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजन व समन्वय में पराग मिश्रा, अंकुर चौरसिया, शशिकांत ओझा, इकबाल खान, अमर कुशवाहा, संजय आनंद, सुहास कोरडे, संजय पोल, क्रि‍स्टोफर नरोन्हा, गौरव शर्मा, रोहित कुशवाहा, राकेश यादव, राकेश स्वामी व घनश्याम राने ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सुरेश त्रिवेदी ने किया।

15 सितंबर को कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता के साथ पापकार्न नाटक का मंचन-15 सितंबर को अपरांह 3 बजे से शक्तिभवन स्थि‍त केन्द्रीय पुस्ताकलय में होगा। मुख्य अत‍िथि‍ के रूप में डा. दीप्त‍ि पटेल उपस्थि‍त होंगी। कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता के आयोजन के साथ आशीष पाठक ल‍िख‍ित व निर्देश‍ित व विनय शर्मा के एकल अभ‍िनय के पापकार्न नाटक का मंचन समागम रंगमंडल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कार्टूनिस्ट राजेश दुबे के कार्टून व छायाकार अजय धाबर्डे की छायाचित्र प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। अजय यादव द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का संयोजन होगा।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading