November 2, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

ट्विटर में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद ठेका श्रमिकों पर गिरी गाज

वाशिंगटन 14 नवंबर (वार्ता) ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने बड़े पैमाने पर की जा रही छंटनी के तहत ठेका श्रमिकों को निकालना शुरू कर दिया है।

एक्सियोस न्यूज वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। वाशिंगटन पोस्ट ने अक्टूबर के अंत में अपनी बताया था कि श्री मस्क ने कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद छंटली के शुरुआती दौर में 25 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है। इससे पहले, मीडिया संस्थान ने कॉर्पोरेट दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया था कि उद्यमी का इरादा 75 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का है, लेकिन श्री मस्क ने इन खबरों का खंडन किया था।

एक्सियोस की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर ने अपने कुछ अनुबंध कर्मचारियों को भी हटा दिया है, जो कंटेंट मॉडरेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एक्सियोस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ऐसे कई पूर्णकालिक कर्मचारियों को निकाल दिया है, जिन्होंने जिन्होंने टाइम कार्ड पर हस्ताक्षर किए, इसलिए ठेकेदारों को अपना अंतिम वेतन प्राप्त करने की चिंता सता रही है।

समाचार पोर्टल ने बताया है कि कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अपने पूर्व कर्मचारियों को फिर से काम पर रखने की कोशिश कर रही है, क्योंकि यह महसूस किया गया है कि उनके कौशल महत्वपूर्ण है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Comment