November 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के एक विवि में गोलीबारी, तीन छात्रों की मौत

रिचमंड ,15 नवंबर। शीर्ष रैंक वाले सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक अमेरिका का वर्जीनिया विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी में तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई। घटना रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर विश्वविद्यालय के चार्लोट्सविले परिसर में कलब्रेथ रोड पर हुई। उस दौरान फील्ड ट्रिप से लौट रहे छात्रों से भरी एक बस में गोलीबारी हुई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना उऩ्होंने बताया कि मृतकों में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के दूसरे वर्ष के छात्र डेविन चांडलर, मियामी, फ्लोरिडा के चौथे वर्ष के छात्र डीÓसीन पेरी और दक्षिण कैरोलिना के रिच हिल के तीसरे वर्ष के छात्र लावेल डेविस शामिल है।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक संदिग्ध विद्यार्थी क्रिस्टोफर डार्नेल जोन्स जूनियर (22) है। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रिप से लौटने के बाद पीडि़तों के शव एक चार्टर बस के अंदर पाए गए।
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जिम रयान ने कहा,मैं इस हिंसा से स्तब्ध हूं। उन्होंने घटना के दौरान विश्वविद्यालय का दौरा किया।
पुलिस ने बताया कि हमले होने के पीछे अभी स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मामले को दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

अगर डेमोक्रेट्स जीते तो मैं बन जाऊंगा ‘मिस्टर वीटो’ : ट्रंप

Newsdesk

ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘अपनी उपलब्धि

Newsdesk

भारत और यूएई ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment