33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने की सांसदों के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली/चंडीगढ़ 17 Nov. (Rns): उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने चंडीगढ़ में सांसदों (अम्बाला और फिरोजपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद) के साथ बैठक की। बैठक में अम्बाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, मनदीप सिंह भाटिया, फिरोजपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक, सीमा शर्मा सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। दोनों मंडलों के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के 18 सांसदों (लोकसभा और राज्?यसभा) तथा सांसदों के 6 प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक का आयोजन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा देश में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनता के सुझावों और परामर्शों को क्षेत्रीय रेलों के महाप्रबंधकों तक पहुंचाने के लिए एक आवश्यक कदम के रूप में किया गया । यह बैठक उत्तर रेलवे के अम्?बाला और फिरोजपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी समस्याओं का जन-प्रतिनिधियों के साथ समाधान करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में महाप्रबंधक ने जनता के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न रेल परियोजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम उप महाप्रबंधक (सामान्य), सत्य प्रकाश सिंह द्वारा स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया गया एवं माननीय सांसदों से अधिकारियों का परिचय कराया गया। तदोपरांत महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे की एक समग्र तस्वीर प्रस्तुत करते हुए अम्बाला और फिरोजपुर मंडलों के परिक्षेत्र में उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, परियोजनाओं तथा महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न किये जाने की दिशा में होने वाली प्रगति से अवगत कराया । तत्?पश्?चात, उन्?होंने नई पहलों के संबंध में भी सबको आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।

महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मुख्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में नई सुविधाओं, योजनाओं और प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन से संबंधित उत्तर रेलवे, अम्बाला और फिरोजपुर मंडलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading