September 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

विदेशी सैन्य बलों की मौजूदगी से क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को खतरा : ईरान

तेहरान ,20 नवंबर। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा कि विदेशी सैन्य बलों की मौजूदगी से क्षेत्रीय जल क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को खतरा है। फारस की खाड़ी और ओमान के पानी में बड़ी संख्या में विदेशी मानव रहित जहाजों ने क्षेत्र की सुरक्षा समस्याओं को दोगुना कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ईरान विदेशी ताकतों की मौजूदगी को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा मानता है, जिसे बनाए रखने की क्षेत्र के देशों में क्षमता है।
वहीं, उनके ओमानी समकक्ष सैयद हमद अल-बुसैदी ने कहा कि हमने हमेशा शिपिंग और वाणिज्यिक यातायात (क्षेत्रीय जल में) के लिए सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश की है क्योंकि यह क्षेत्र के राष्ट्रों के हित में है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कई चुनौतियां और मतभेद हैं, लेकिन एकमात्र समाधान बातचीत और कूटनीतिक समाधान है।
दोनों राजनयिकों के बीच बैठक इस सप्ताह के शुरू में ओमान के तट पर लाइबेरिया के झंडे वाले, इजरायल के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पैसिफिक जिरकॉन पर ड्रोन हमले के बाद हुई थी।

अन्य ख़बरें

सऊदी अरब का दौरा करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, ‘आपसी हित के मुद्दों’ पर होगी चर्चा

Newsdesk

दुनिया के सबसे बड़े डायमंड बोर्स पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री, 100 साल पुरानी हीरा साझेदारी में नया मील का पत्थर

Newsdesk

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading