September 4, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

ट्रंप का टि्वटर एकाऊंट बहाल करने से तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

वाशिंगटन, 20 नवंबर (वार्ता/स्पूतनिक)) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टि्वटर एकाऊंट बहाल करने के बाद महज चालीस मिनट में उनके 13 लाख नए फॉलोअर्स सामने आए हैं।

टि्वटर ने श्री ट्रंप के खाते को शनिवार को बहाल कर दिया था। श्री ट्रंप का खाता कैपिटल में छह जनवरी, 2021 की घटनाओं के बाद पिछले साल निलंबित कर दिया गया था।

श्री ट्रंप के टि्वटर खाते पर पहले से ही उन्नीस लाख से अधिक फॉलोअर्स है हालांकि उन्होंने स्वयं अभी तक कुछ भी नही ट्वीट नहीं किया है।

इस सप्ताह के अंत में एलन मस्क के 24 घंटे के मतदान में 150 लाख से अधिक ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने भाग लिया कि श्री ट्रम्प के पृष्ठ को बहाल करना है या नहीं। इनमें 51.8 प्रतिशत लोगों ने श्री ट्रंप के समर्थन में जबकि 48.2 प्रतिशत लोगों ने इसके खिलाफ मतदान किया।

श्री ट्रंप ने शनिवार को श्री मस्क के मतदान पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर कहा , “ वह अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर टिके रहने वाले हैं। सकारात्मकता के साथ अभी मतदान करें, लेकिन चिंता न करें, हम कहीं नहीं जा रहे हैं। ट्रम्प ने लिखा। ट्रुथ सोशल इज स्पेशल।”

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading