22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हड्डी के लिए किन्नरों के साथ रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नए नजरिए से देखी दुनिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछली बार पर्दे पर हीरोपंती 2 में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की भी लंबी कतार है जो ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अगस्त में उनकी फिल्म हड्डी की घोषणा हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन एक किन्नर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से नवाज का लुक काफी वायरल हुआ था। अब एक इंटरव्यू में नवाज ने इस किरदार को निभाने के अनुभव साझा किया है। हड्डी का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा करेंगे। जी स्टूडियोज के साथ मिलकर आनंदिता स्टूडियोज इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी। फिल्म के ऐलान के समय नवाज ने कहा था, मैंने अलग-अलग दिलचस्प किरदार निभाए हैं, लेकिन हड्डी एक अनोखा और खास किरदार होगा, क्योंकि इसमें मैं अनदेखे लुक में नजर आऊंगा। यह किरदार मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करेगा। फिलहाल इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। नवाज ने किन्नर का किरदार निभाने का अपना अनुभव साझा किया है। किन्नर का किरदार निभाने और उनके बीच काम करने से नवाज ने एक नई दुनिया देखी है। उन्होंने कहा, मैं हड्डी में कई किन्नरों के साथ काम कर रहा हूं। मैं 20-25 किन्नरों के बीच में रह रहा था। उनका दुनिया को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग है। मैंने उनकी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखा है। किरदार को निभाने की चुनौती पर बात करते हुए नवाज ने बताया कि इसमें सिर्फ अभिनय नहीं करना है, बल्कि दर्शकों को किरदार पर भरोसा दिलाना है। उन्होंने कहा, यह बनावटी नहीं लगना चाहिए। मैं इस किरदार को महसूस करना चाहता हूं न कि सिर्फ उसका अभिनय करना चाहता हूं, इसलिए मैंने उनके साथ रहने का फैसला किया। अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि आगे यह क्या मोड़ लेता है। नवाजुद्दीन जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लक्ष्मण लोपेज नाम की हॉलीवुड फिल्म में वह शेफ का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा उनकी कई फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। वह फिल्म नूरानी चेहरा, टीकू वेड्स शेरू, बोले चूडिय़ां और अद्भुत में नजर आएंगे। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बात न बनने के कारण इन फिल्मों की रिलीज रुकी हुई है। नवाज के ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 में होने की भी चर्चा है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading