July 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तेलंगाना : बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 21 नवंबर (आईएएनएस)| तेलंगाना के वानापार्थी जिले में हैदराबाद-बैंगलोर राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की गरुड़ बस, जो हैदराबाद से बैंगलोर जा रही थी, कोट्टाकोटा मंडल के मुम्मलपल्ली के पास गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने वानापार्थी के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, बस चालक, क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान अंजनेयुलू (42), संदीप (35) और शिवन्ना (56) के रूप में हुई है। घायलों का वानापर्थी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हैदराबाद के मियापुर डिपो की बस में कुल 48 यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वॉल्वो बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को वाहन को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारण हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

अन्य ख़बरें

 मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सादगी, विज्ञान और सपनों से गढ़ी नए भारत की पहचान

Newsdesk

अब पाकिस्तान से कोई बात होगी तो सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगीः राजनाथ सिंह

Newsdesk

 पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading