September 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रैपर कान्ये वेस्ट ने की ट्विटर पर वापसी

लॉस एंजेलिस, 21 नवंबर (आईएएनएस)| हॉलीवुड के जाने माने रैपर कान्ये वेस्ट की आधिकारिक तौर पर ट्विटर पर वापसी हो गई है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को ‘डोंडा’ कलाकार ने 4 नवंबर के बाद से अपना पहला ट्वीट किया, जिसके कुछ दिनों बाद यह बताया गया कि एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद उनका अकाउंट बहाल कर दिया गया है।

45 वर्षीय यीजी डिजाइनर ने अपने 31.9 मिलियन फॉलोअर्स को लिखा, “टेस्टिंग टेस्टिंग, देखें कि क्या मेरा ट्विटर अनब्लॉक है।” घंटों बाद, उन्होंने एक अलग ट्वीट में कहा, “शालोम।”

प्लेटफॉर्म पर उनकी वापसी पर इंटरनेट यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया थी।

बता दें, कुछ अपतिजनक टिप्पणी केबाद कान्ये के ट्विटर अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था।

ऐप ने हिप-हॉप स्टार/डिजाइनर के प्रतिबंध के कारण के रूप में ट्विटर की नीतियों का उल्लंघन का हवाला दिया।

ये के अलावा एलन मस्क ने शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया।

अन्य ख़बरें

यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर कीव दौरा किया खत्म

Newsdesk

अमेरिका में नारीवादी आंदोलन की अगुवा ग्लोरिया स्टाइनम का निधन, भारत से था खास जुड़ाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading