30.2 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दिल्ली में कोरोना के मामले 90 हजार के पार, 2864 व्यक्तियों की मौत

नई दिल्ली, 2 जुलाई | दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 90 हजार से अधिक हो चुके हैं। कोरोना के कारण मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक दिल्ली में कोरोना से कुल 2864 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर से 61 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। बुधवार को भी दिल्ली में कोरोना से 61 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस वायरस के 2373 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 92,175 हो गए हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 3015 कोरोना पोजिटिव व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अभी तक दिल्ली में कुल 63,007 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में अभी भी 26,304 एक्टिव कोरोना रोगी है। इनमें से 16,129 एक्टिव कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही आवश्यक उपचार मुहैया कराया जा रहा है। वहीं दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 445 हो गई है।

कोरोना रोगियों के उपचार हेतु दिल्ली में प्लाज्मा बैंक बनाया गया है। यह बैंक किसी सामान्य ब्लड बैंक की तरह काम करेगा। आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल कोरोना रोगी की प्लाज्मा थेरेपी के लिए यहां से प्लाज्मा हासिल कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने यह प्लाज्मा बैंक आईएलबीएस अस्पताल में स्थापित करने का फैसला लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह देश भर में पहला प्लाज्मा बैंक है। प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक व्यक्ति 1031 नंबर पर फोन करके अपनी जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा 8800007722 पर व्हाट्सएप करके प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकेंगे।”

अन्य ख़बरें

मणिपुर : नोनी जिले में घात लगाकर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत

Newsdesk

श्रीलंका में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य महकमे ने कहा ‘मानसून में संक्रमण दर बढ़ सकती है

Newsdesk

इनफिनिट स्क्रॉल से ऑटो-प्ले तक, सोशल मीडिया बच्चों को स्क्रीन से चिपकाए रखता है, जानें माता-पिता क्या करें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading