November 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

इंग्लैंड के आपसी मैच में दिखा जश्न मनाने का नया तरीका


लंदन, 2 जुलाई
।कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट में कुछ बदलाव हुए हैं और इसी बीमारी के डर से विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के तरीके पर भी असर पड़ेगा। यह नया तरीका क्या हो सकता है इसकी बनगी इंग्लैंड टीम के आपसी अभ्यास मैच में देखने को मिली जहां खिलाड़ी हाथ मिलाने, हाई फाइव के बजाए कोहनी टकराते हुए विकेट का जश्न मनाते देखे गए।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल ही में एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, जोए डेनले का विकेट लेने के बाद बाकी खिलाड़ियों से कोहनी टकरा कर जश्न मना रहे हैं।

इस दौरान हालांकि कुछ हाइव फाइव भी देखे गए लेकिन उनकी संख्या कम थी। ज्यादतर खिलाड़ी कोहनी मिलकर कर ही जश्न मना रहे थे।

यह अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हैं। इस सीरीज में भी संभवत: इंग्लैंड की तरह से इसी तरह विकेट का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

इंग्लैंड का यह आपसी अभ्यास मैच बेन स्टोक्स एकादश और जोस बटलर एकादश के बीच खेला जा रहा है।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच एजेस बाउल में आठ जुलाई से खेला जाएगा। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नियमित कप्तान जोए रूट इसमें नहीं खेलेंगे और उनकी जगह पहले मैच में स्टोक्स टीम की कप्तानी करेंगे।

अन्य ख़बरें

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

Newsdesk

पीवी सिंधु ने फिर लहराया तिरंगा, ‘हाइलो ओपन’ जीतकर इस सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया

Newsdesk

Leave a Comment